स्मैक के साथ चार गिरफ्तार

बाराबंकी । कोतवाली हैदरगढ़ प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि टिकैतनगर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने कस्बा हैदरगढ़ से इसी क्षेत्र के मोहल्ला भटखेरा निवासी कल्लू पुत्र सुखपाल को धर दबोचा। उसके पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। वहीं टिकैतनगर पुलिस ने ग्राम मगरौड़ा निवासी लाल बाबू पुत्र शब्बीर ग्राम बेलखरा निवासी राशिद पुत्र जाबिर और पिपरा निवासी नदीम पुत्र मुकीम को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की।

Leave a Reply