शीघ्र स्थापित होगा ए0डी0 पेंशन कार्यालय निस्तारण में विलम्ब करने वाले कर्मी के विरूद्ध की जाए कार्यवाही:कमिश्नर

अलीगढ। मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में अलीगढ़ मण्डल की चतुर्थ पेंशन अदालत का आयोजन कमिश्नरी सभागार में किया गया कार्यक्रम में जनपद के कुछ वरिष्ठ पेंशनरों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज की पेंशनर अदालत में पेंशनरों की संख्या कम होने का संकेत यह है कि मण्डल स्तर पर पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ ट्रेजरी द्वारा 95 प्रतिशत पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया है जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि शेष जटिल प्रकरणों का निस्तारण 15 दिन में कर दिया जाए। पेंशन प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र किया जाए और यह भी प्रयास किया जाए कि मण्डल में किसी भी पेंशनर की कोई समस्या न रहने पाए क्योंकि यह हमारे ही परिवार के सदस्य हैं और हर अधिकारी एवं कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि निश्चित है। उन्होंने कहा कि निस्तारण प्रक्रिया में विलम्ब करने वाले कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में अपर निदेशक पेंशन कार्यालय की स्थापना हेतु स्वी.ति प्राप्त हो चुकी है शीघ्र ही यहां पर ए0डी0 पेंशन कार्यालय की स्थापना की जाएगी, इससे मण्डल के पेंशनरों को आगरा जाने-आने में होने वाली दौड़धूप के साथ ही समय एवं धन भी बचत होगी। उन्होंने मण्डल के समस्त कोषाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिमाह पेंशन अदालत का आयोजन करना सुनिश्चित करें ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित ढ़ंग से निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा पेंशन एवं पेंशन पुनरीक्षण से सम्बन्धित रिपोर्ट समय से प्रस्तुत नहीं की जा रही है उनके विभागाध्यक्ष एवं लेखाकार के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जो कार्यालयाध्यक्षों अनुपस्थित हैं उनका स्पष्टीकरण किया जाए। अपर आयुक्त शमीम अहमद खान ने पेंशन अदालत को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद अलीगढ़ द्वारा पेंशन पुनरीक्षण एवं पारिवारिक पेंशन जैसे विषयों पर अच्छा करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को निस्तारित किया हैं जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्.ष्ट कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त हो रहे व्यक्ति के लिए शेष बची जिंदगी के लिए जीवन यापन करने का जरिया होती है सभी कार्यालयाध्यक्षों को किसी कार्मिक के सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व से ही पेंशन देयकों से सम्बन्धित कार्यवाही शुरू कर देनी चाहिये और उसके सेवानिवृत्ति के समय उसको प्राप्त हो रहे समस्त देयकों का लाभ देते हुए उसको विदाई देनी चाहिये यही सरकार की मंशा है। उन्होंने बताया कि मण्डल एवं जनपद स्तर पर पेंशनरों का एक वाट्स एप ग्रुप बनाया जाए जिससे पेंशनर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा सके एवं महत्वपूर्ण सूचनाएं उन तक पहुचाई जा सकें।अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन अलीगढ़/आगरा मण्डल डा0 दिनेश कुमार ने पेंशन अदालत को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भी कर्मी सेवानिवृत्त होने वाले हैं या हो चुके हैं के पेंशन सम्बन्धी प्रकरण प्राप्त होने पर उनका समय से निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा परन्तु कुछ जटिल मामलों में समय लग जाता है परन्तु उनका भी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज की पेंशन अदालत में अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन कार्यालय में सुधार की बात कही गयी है जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शासनादेशों एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करते हुए और बेहतर सुधार लाया जाएगा।
मुख्य कोषाधिकारी अलीगढ़ महिमा चन्द ने बताया कि पेंशन अदालत में पंजी.त मात्र एक शिकायत प्राप्त हुई है तथा आज मण्डलायुक्त के समक्ष 51 नई पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित शिकायतें प्रस्तुत की गईं जिन्हे सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु संदर्भित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सहित भारी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।
