पीएम मोदी और ट्रंप सुलझाएंगे अहम मुद्दे, डिनर पर खास दोस्‍त की तरह बति‍याते द‍िखे

ओसाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की जी20 के इतर मुलाकात हुई. दोनों इस बात पर सहमत हुए कि वह दोनों मिलकर अहम मुद्दों को सुलझाएंगे. पीएम मोदी ने पहले ही साफ कर दिया कि वह ट्रंप के साथ मुलाकात में ईरान, व्‍यापार मुद्दे जैसे मसले उठाएंगे. दोनों इस बात पर सहमत हुए कि दिल्‍ली और वॉशिंगटन के बीच अच्‍छे संबंधों के लिए जरूरी है कि दोनों देशों के व्‍यापारिक रिश्‍ते अच्‍छे रहें. इसके लिए जल्‍द ही दोनों देशों के वाणिज्‍य मंत्री मुलाकात करेंगे. इसके लिए जल्‍द ही तारीख घोषित की जाएगी.

उधर जापान के प्रधानमंत्री ने ओसाका में शुक्रवार को जी20 के नेतााओं के लिए एक ड‍िनर पार्टी का आयोजन किया. इसमें पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच खास बॉन्‍ड‍िंग देखने को म‍िली. दोनों एक दूसरे के पास बैठे हुए थे. ड‍िनर के दौरान वह डोनाल्‍ड ट्रंप से खास दोस्‍त की तरह बत‍ियाते हुए द‍िखाई द‍िए. इस दौरान जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने उनसे धीरे से कान में कुछ कहा तो पीएम मोदी जोर से ठहाका लगाते हुए दि‍खाई द‍िए.
 

Leave a Reply