सीडीपीओ ने किया गोद भराई रस्म

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गोद भराई दिवस के अंतर्गत बाल विकास परियोजना सिरौलीगौसपुर के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रथम तिमाही वाली गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म सीडीपीओ अर्चना वर्मा द्वारा बदोसराय आंगनवाड़ी केंद्र पर 3 महिलाओं की गोद भराई की गई। साधना संदीप विमला देवी पम्मू तथा सीमा पप्पू की गोद भराई कर उनको एक टोकरी हरी साग सब्जी मौसमी फल आम तरोई लोकी पालक विभाग से दिया जाने वाला पोषाहार आयरन की गोली तथा श्रृंगार का सामान देखकर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त आहार खाने आयरन की गोली खाने हरी साग सब्जियां तथा आयोडीन नमक का प्रयोग करने की सलाह दी गई।गोद भराई के दौरान जिले से जिला पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर ईशा बाल विकास परियोजना, सूफिया खातून, पोषण सखी वंदना,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रंजना, फूल केसरी, तथा गांव की अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
