टैंकर  पलटने से महिला समेत दो की मौत

जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के निकट टैंकर पलटने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि मृत महिला की नौ माह की बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गये। दुर्घटना के कारण पांच घंटे तक मानगो पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्त्ती कराया गया।  
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास शुक्रवार रात 9ः30 बजे डीजल से लदा टैंकर पलट गया। बताया गया है कि हाथी-घोड़ा मंदिर की ओर से मानगो की ओ जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर दो बाइक और सायकिल सवार समेत कई को चपेट मे लेते हुए डिवाइडर से टकराते मुख्य सड़क पर पलट गया. बाइक पर पीछे बैठी मानगो निवासी महिला खतीजा बेगम और मानगो शंकोसाई के महेश्वर महतो की मौत हो गई.  इस घटना में मृत महिला की 9 माह की बच्ची अनीजा इकबाल समेत आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कारण 5 घंटे तक मानगो पुल जाम रहा। बच्ची का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है ,जबकि अन्य लोगों को इलाज के लिए, टैंकर चालक जादू मुर्मू एवं खलासी मनोज पासवान सहित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
अस्पताल से चालक फरार हो गया है। घटना में 4 बाइक एवं दो साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टैंकर बर्मामाइंस डिपो से बालिगुमा जा रहा था।
 इधर प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक टैंकर चालक ने शराब पी रखी थी। वह काफी तेज रफ्तार से टैंकर चला रहा था ।प ूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी के अनुसार बारह थानों की पुलिस ने मिलकर चारों तरफ से रास्ता को रोका। फायर ब्रिगेड के मदद से टैंकर में पानी की बौछार की गयी, ताकि आग ना लगे ।इधर टाइगर मोबाइल के गाड़ी से डीएसपी के अंगरक्षक सलमान ने लोगों से अपील किया कि गाड़ी से दूरी बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो ।लगातार मशक्कत के बाद रात 12ः00 बजे मानगो पूल में जाम सामान्य हो सका। तीन क्रेनों के मदद से टैंकर को खड़ा किया गया और उसे किनारे लगाया गया । वहीं इस दौरान लोगों में डीजल लूटने की होड़ थी ,लेकिन पुलिस बल ने लोगों को समझाकर और खदेड़ कर किसी भयानक दुर्घटना होने से रोकने का प्रयास किया।

Leave a Reply