दिल्ली में रहने वाले युवक को गर्लफ्रेंड से पिटवाया चप्पल पर चटवाया थूक

सुपौल । त्रिवेणीगंज के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के बलजोरा स्थित खोरिया मिशन तालिबानी फरमान देते हुए पंचायत ने एक युवक को उसकी प्रेमिका से चप्पल से पिटवाया। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती लड़के के मुंह पर चप्पल मार रही है और भीड़ उसे चप्पल मारने के लिए उकसा रही है। पीछे से एक व्यक्ति पूछ रहा है कि फिर आज के बाद से किसी युवती को बुलाएगा? लड़का कहता है- नहीं। फिर मैसेज करेगा? लड़का फिर ना में जवाब देता है। जिसके बाद युवक को चप्पल पर थूक फेंककर चटवाया गया। वीडियो में लड़के का नाम अभिषेक बताया जा रहा है, जो लतौना मिशन के अलबर्ट का बेटा है और दिल्ली में रहता है। पंचायत ने युवक से 10 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल लिया। घटना 23 जून की है, प्रताड़ना के बाद युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पीड़ित युवक ने कहा कि वह थाना इसलिए नहीं गया क्योंकि पुलिस भीड़ के आगे उसका भरोसा नहीं करती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवती के परिजनों का दावा है कि लड़का उसके घर के नंबर पर मैसेज करता था और फोन पर युवती से बातचीत भी होती थी। घटना से 5-6 दिन पहले लड़के के बुलावे पर युवती उससे मिलने बाजार गई थी। उसकी पत्नी से कोर्ट में शादी कर चुका है इस पर परिजन भड़क गए। 

Leave a Reply