एसबीआई एटीएम से दस लाख रुपये की चोरी

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच 100 पर स्थित एसबीआई एटीएम से चोरों ने 10 लाख रुपये उड़ा लिए। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात शातिर अपराधी ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटकर पैसे निकाल कर फरार हो गये।
शनिवार सुबह जब एटीएम का शटर उठाया गया तो चोरी का पूरा मामला सामने आया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और डीवीआर मशीन को साथ ले गए। गौरतलब है कि एटीएम में रात में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। एटीएम काटने के बाद चोरों ने सामने लगे शटर को भी गिरा दिया था। इसकी वजह से सुबह काफी देर बाद लोगों को घटना की जानकारी मिली।
पुलिस भी मौक पर पहुंच कर बैंककर्मियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस समय एटीएम में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से चोर बड़ी आसानी से पैसे लेकर फरार हो गए। गौरतलब है कि विगत 5 मई 2019 को जिले के मांडू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब स्थित एसबीआइ बैंक की एटीएम मशीन लेकर फरार हो गए।एटीएम में 42 लाख 78 हजार रुपये थे, जिसके बाद एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त स्थिति में कुजू ओपी के बोंगावार में एक सुनसान स्थल पर मिला था। घटना के बाद से पुलिस मामले का उद्भेदन करने में जुटी है। लेकिन अबतक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।
