कियारा के सितारे आजकल बुलंदी पर

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के सितारे आजकल बुलंदी पर है। कियारा अभी फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कियारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं। कबीर सिंह के हिट होते ही कियारा के हाथ करण जौहर का अगला प्रोजेक्ट लग चुका है। करण ने खुद इस प्रोजेक्ट से कियारा का फर्स्टलुक जारी किया है। जहां कियारा 'कबीर सिंह' में सीधी-साधी लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं। इस नए लुक में वह काफी तेज-तर्रार दिख रही हैं। कियारा का यह लुक जारी करते हुए करण ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। करण जौहर ने एक्ट्रेस का लुक शेयर करते हुए कहा है कि कियारा आडवाणी बहुत जल्द 'गिल्टी' फिल्म में दिखाई देंगी। बता दें कि करण की यह फिल्म 'गिल्टी' धर्मा प्रोडक्शंस बनाएंगी। लेकिन यह फिल्म एक डिजीटल फिल्म है जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए करण जौहर डिजिटल प्लेटफॉर्म में कदम रखने जा रहे हैं। कियारा के लेटेस्ट लुक की बात करें तो सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस लुक में कियारा आडवाणी बहुत इंटेंस नजर आ रही हैं। उनके कपड़ों से जाहिर हो रहा है कि फिल्म में उनका किरदार तेज़ तर्रार लड़की का होगा। जिस तरह से कियारा ने इस फोटो में अपनी शर्ट कमर में बंधी हैं उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है वो लेडी डॉन के रोल में दिखाई देंगी।
