अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला कांग्रेस विधायकों के साथ नहीं गए

अहमदाबाद | राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से डरी कांग्रेस ने अपने विधायकों को राजस्थान के माउंट आबू ले जाने का फैसला किया था| लेकिन बाद में माउंट आबू जाने के बजाए विधायकों को कांग्रेस पालनपुर ले गई है| जिसमें अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला नहीं गए|  जिस बस में कांग्रेस विधायक गए हैं, उसमें सुरेश पटेल, हिम्मतसिंह पटेल, ग्यासुद्दीन शेख, शैलेष परमार, विक्रम माडम, भीखा जोशी और राजेन्द्रसिंह परमार भी नजर नहीं आए| बुधवार की दोपहर विपक्ष के नेता परेश धानाणी के गांधीनगर स्थित आवास पर कांग्रेस विधायक एकत्र हुए| जहां विधायकों की गिनती कके बाद शाम चार बजे वॉल्वो बस में माउंट आबू के बजाए पालनपुर की ओर रवाना हो गए| जहां विधायकों को राज्यसभा चुनाव के बारे में मोकपोल और वर्कशोप होगा| जिसके बाद राज्यसभा की वोटिंग के दिन यानी 5 जुलाई की सुबह 8 बजे विधायकों को सीधे विधानसभा लाया जाएगा| कांग्रेस के कुल 71 विधायकों में अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला को घटा दें तो विधानसभा में कांग्रेस का संख्याबल 69 है, जिसके और भी घटने की संभावना है| विधानसभा में भाजपा के 100, एनसीपी का 1, बीटीपी का 2 और निर्दलीय एक विधायक है| जबकि भाजपा के चार विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने से चार सीटें रिक्त हैं|

Leave a Reply