कांग्रेस विधायकों की आबू यात्रा अपने ही विधायकों पर अविश्वास की यात्रा : भाजपा

अहमदाबाद | गुजरात भाजपा ने कांग्रेस विधायकों की आबू यात्रा को अपने विधायकों पर अविश्वास यात्रा करार देते हुए कहा कि भाजपा पर झूठे आरोप लगाने के बजाए कांग्रेस को अपना घर संभालने में शक्ति और समय खर्च करना चाहिए| बता दें कि 5 जुलाई को गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव में क्रास वोटिंग के डर से कांग्रेस अपने विधायकों को राजस्थान के माउंट आबू ले गई है| जहां से कांग्रेस विधायक वोटिंग के दिन सीधे गुजरात विधानसभा आएंगे|
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि कांग्रेस नेता के बयान में विसंवादिता है| कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि लोकतंत्र बचाने, कांग्रेस बचाने, मिनी वेकेशन, शिबिर समेत भाजपा से अपने विधायकों को बचाने के लिए उन्हें आबू ले जा रहे हैं| कांग्रेस के बयान में हताशा, गलत दलीलें और नेतृत्व की निष्फलता छिपी है| वास्तव में कांग्रेस में आंतरिक गुटबंदी की पराकाष्ठा है| उन्होंने कहा कि आबू यात्रा कांग्रेस के नेतृत्व का कांग्रेस विधायकों पर अविश्वास की यात्रा है| दो साल पहले बनासकांठा में अतिवृष्टि हुई तब मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत उनके मंत्री और विधायक तथा भाजपा कार्यकर्ता बाढ़-पीडितों की सेवा में दिन रात जुटे थे| जबकि कांग्रेस विधायक कर्नाटक के फाइव स्टार रिसोर्ट में मौज-मस्ती कर रहे थे| जिसे गुजरात की जनता आज तक भूली नहीं है| जनता कांग्रेस से दूर जा रही है और कांग्रेस अपने विधायकों से दूर भाग रही है| कांग्रेस एक डूबती नाव है जो हमेशा देशहित के जनहित की विचारधारा से विपरीत कार्यक्रम करती आ है| कांग्रेस को केवल और केवल जनता को भड़काना आता है| भाजपा पर झूठे आरोप लगाने के बजाए कांग्रेस अपना घर संभालने पर समय और शक्ति खर्च करे| अपने घर संभालने में नाकाम कांग्रेस आए दिन भाजपा अनर्गल आरोप लगाया करती है| भरत पंड्या ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में गुजरात की जनता ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाया था| देश की जनता ने फिर एक बार नरेन्द्र मोदी को भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाया है| नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का देश को कुशल, शक्तिशाली और श्रेष्ठ नेतृत्व देश को मिला है, जिससे कांग्रेस बौखलाई गई है| उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस किसी लोकतंत्र की बात करती है? यह वही कांग्रेस है जिसने देश पर आपातकाल थोपकर उसे बंधक बना लिया था| लाखों लोगों पर अत्याचार किए और पूरे देश को जेलखाना बना दिया था| जिस कांग्रेस ने 50 बार धारा 356 का अमल किया, वह कांग्रेस अब किस मुंह से लोकतंत्र को बचाने की बात कर रही है| यह वही कांग्रेस है जिसने भारत के संविधान में 86 दफा संशोधन किया है, अब वह संविधान की बात कर रही है|

Leave a Reply