सूरत में मूशलाधार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव

सूरत | दो दिन के विराम के बाद सूरत में फिर एक बार मूशलाधार बारिश ने शहर को पानी पानी कर दिया| सुबह से आसमान में काले काले बादल आसमान में उमड़ने लगे और देखते देखते ही मूशलाधार बारिश शुरू हो गई| भारी बारिश के कारण शहर का अडाजण क्षेत्र जलमग्न हो गया और सड़क पर दो से तीन फूट पानी भर गया और यातायात ठप हो गया| मौसम विभाग के मुताबिक सूरत समेत दक्षिण गुजरात में आगामी तीन दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है| आज सुबह 6 बजे से 12 बजे तक यानी केवल छह घंटे में सूरत के सेंट्रल जोन में 56 मिमी, वराछा में 55 मिमी, रांदेर में 41 मिमी, कतारगाम में 32 मिमी, अठवा में 14 मिमी और लिंबायत में 10 मिमी बारिश हुई| अडाजण के गंगेश्वर और एलपी सवाणी रोड पर घुटनों तक पानी भर जाने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं| सुबह से मूशलाधार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया| मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है| जिसमें वलसाड, दमण, दीव, अमरेली, गिर सोमनाथ सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है| गुजरात में मौसम की सबसे अधिक बारिश दक्षिण गुजरात में हुई है, खासकर नवसारी, वलसाड और वापी दो दिन पहले जलमग्न हो गया था| अब फिर एक बार मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है| पिछले 24 घंटों में राज्य के 23 जिलों की 68 तहसीलों में बारिश हुई है| गुजरात में अब तक मौसम की 15.80 प्रतिशत बारिश हुई है| पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश ऊंझा में दो ईंच दर्ज हुई है| वहीं वल्लभीपुर में 2 ईंच, सरस्वती में 2 ईंच, बरवाला में 2 ईंच, उमरगाम, उमराला, पाटण, धंधुका में 1.5 ईंच से अधिक बारिश हुई है|

Leave a Reply