मेल एक्सप्रेस के ब्रेक सिस्टम में खराबी, बाधित हुई मध्य रेल सेवा 

कल्याण। मध्य रेलवे के कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन और ठाकुर्ली के बीच मेल एक्सप्रेस के ब्रेक सिस्टम में खराबी आ जाने के चलते फास्ट ट्रैक की सभी ट्रेनें ठप्प पड़ गयी और उसके बाद लोकल ट्रेन भी  30 से 45 मिनट देरी से चल रही थी, जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सैकड़ों यात्रियों को लोकल से उतर कर रेल पटरी पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर कल्याण और ठाकुर्ली के बीच एक मेल एक्सप्रेस गाड़ी के ब्रेक सिस्टम में अचानक खराबी आने से फास्ट ट्रैक बाधित हो गया और कई लोकल एक के पीछे एक खड़ी हो गई जिससे सैकड़ों यात्रियों को लोकल से उतर कर रेल पटरी पर अगले स्टेशन तक का पैदल सफर करना पड़ा उसके बाद सभी फास्ट गाड़ियों को भी स्लो ट्रैक से चलाया जाने लगा जिससे लोकल गाड़ियां 30 से 45 मिनट देर चली जिससे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

Leave a Reply