टेंपो ने मारी कार को टक्कर, 3 की मौत

वसई। मुंबई से सटे वसई स्थित मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के सातीवली पुल पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने आगे चल रही नैनो कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार में सवार व्यक्ति व उसके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. हादसे के बाद भाग रहे टेंपो चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार नायगांव निवासी थॉमस उलेदर (34) पत्नी, दो बेटों बेली थॉमस (11) व इदरायल थॉमस (7) सहित विरार जा रहे थे. सातीवली पुल पर उनकी कार को टैम्पो ने टक्कर मार दी. 
 

Leave a Reply