युवक पर तलवार से हमला कर बदमाशों ने काटे हाथ-पैर

फरीदाबाद । फरीदाबाद में आए दिन बढ़ रहा बदमाशों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फरीदाबाद डबुआ कॉलोनी का है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला कर उसका हाथ पैर काट दिए। वहीं, थाने में सुनवाई ना होने पर गुस्साए परिजनों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया। जिसके बाद परिजनों के गुस्से को देख पुलिस ने कहा कि अब इस घटना के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी इस घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। बता दें कि फरीदाबाद में बदमाशों ने शिवराज नामक शख्स पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 
पीड़ित की मानें तो इस मामले में पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों ने बताया कि गाजी खान नामक एक शक्स ने गैंग बनाई है, जो दिनदहाड़े गोलियां चलाता है। बहन बेटियो के साथ रेप करता है, शराब ओर गांजा बेचता है, परंतु पुलिस उस के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि खाकी में छिपा उसका मामा ही गाजी खान को शह दे रहा है, जो उसके अपराध पर पर्दा डालने का काम करता है। वहीं डबुआ कॉलोनी थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉलोनी में कुछ बदमाशों ने वहां रहने वाले शिवराज पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस की मानें तो शिकायत मिलते ही बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाए। 

Leave a Reply