चिढ़ाती थी 7 साल की बहन, भाई ने कर दी हत्या 

आगरा । उत्तर प्रदेश पुलिस ने कासगंज से 10वीं क्लास में पढऩे वाले एक किशोर को गिरफ्तार किया है, जिसपर 7 साल की बहन को जान से मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि 7 साल की चचेरी बहन आरोपी को चपटी नाक की वजह से चिढ़ाती था, जिसे लेकर आरोपी किशोर ने उसकी हत्या कर दी। 15 साल का आरोपी पिछले चार दिनों से गायब था जिसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। कासगंज सीओ सिटी इंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, इस हत्या ने हम सभी को चौंका दिया है। पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि वह लगातार चिढ़ाए जाने से परेशान था। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन नाक चपटा कहकर अक्सर चिढ़ाती और परेशान करती थी। कासगंज कोतवाली के एसएचओ दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि आरोपी किशोर को जल्दी गुस्सा आता है और दो साल पहले उसने जरा सी बात पर पड़ोसी के घर में आग लगा दी थी और मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply