वकीलों की हड़ताल शनिवार तक 

हाथरस । जिला एवं सत्र न्यायालय परिषद पर अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही और अधिवक्ता हसायन थाने को जनपद न्यायालय से जोड़े जाने की मांग पर अडिग रहे तथा अधिवक्ताओं की बार हॉल में एक आम सभा भी आयोजित की गई जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से शनिवार तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया। 
जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता डिस्ट्रिक्ट बार एसो. के बैनरतले हसायन थाने का कार्य जनपद न्यायालय से हटाकर सिकन्द्राराऊ लिंक कोर्ट से जोड़े जाने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है और वह इसके विरोध में पिछले तीन दिनों से कलमबंद हड़ताल पर हैं तथा कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी आदि कर रहे हैं। 
उक्त मसले को लेकर आज डिस्ट्रिक्ट बार एसो. के तत्वावधान व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत एड. की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक आम सभा आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत द्वारा बताया गया कि उक्त मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष रखा गया है और हाईकार्ट द्वारा उन्हें आठ दिन में विचार कर निर्णय देने का आश्वासन दिया है। सभा में  अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वह शनिवार तक हड़ताल पर रहेंगे और हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद सोमवार को आगे की रणनीति तय करेंगे। 
सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन शर्मा, चन्द्रपाल शर्मा, रामवीर सिंह दादू, रमेशचन्द्र शर्मा, नरेन्द्र तिवारी, युवराज शर्मा, रामकुमार मिश्र आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद थे। 

Leave a Reply