निर्मला ने सूटकेस को कहा अलविदा, तो चिदंबरम बोले- कांग्रेसी वित्त मंत्री iPad में लाएगा बजट डॉक्यूमेंट

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम पी. चिदंबरम ने बजट डॉक्यूमेंट को ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े में लपेटकर ले जाने पर भी तंज कसा है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भविष्य में जब कांग्रेस का वित्त मंत्री बजट पेश करेगा तो वह डॉक्यूमेंट को आईपैड में ले जाएगा.
बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुक्रवार को बजट पेश करने से पहले पारंपरिक लाल रंग के ब्रीफकेस के बजाय लाल रंग के कपड़े में लिपटे बजट दस्तावेज के साथ देखा गया. कपड़े के ऊपर अशोक स्तंभ बना था.
'यह पश्चिमी प्रथा की गुलामी का प्रस्थान है'
मुख्य आर्थिक सलाहकार के. सुब्रमण्यम ने कहा कि यह पश्चिमी प्रथा की गुलामी का प्रस्थान है. प्रत्येक भारतीय व्यापारी अपने व्यापार का हिसाब रखने के लिए पारंपरिक रूप से बहीखाता रखता है, यह लाल कपड़ा उसका प्रतीक है.
सीतारमण को लाल रंग के कपड़े में लिपटे बजट के दस्तावेज लाते हुए देखा गया था जो पीले और लाल धागे से बंधा हुआ था. इससे पहले सभी वित्तमंत्रियों को लाल रंग के सूटकेस में बजट पेश करते हुए देखा गया था.
