डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती है। 6 जुलाई 1901 को कोलकाता के एक प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था। जयंती के मौके पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 118 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक महान शिक्षाविद् और एक उज्ज्वल राष्ट्रवादी विचारक के रूप में वर्णित किया। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर एक वीडियो भी पोस्ट किया।
महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
