लोहे के तवे पर भूने प्याज से करें हेयर ट्रीटमेंट, बाल होंगे जड़ों से मजबूत – बस शैंपू से 2 घंटे पहले लगाएं

बालों के झड़ने की समस्या कोई नई बात नहीं है। अगर देखा जाए, तो लगभग हर दूसरा इंसान, फिर वो चाहे लड़का हो या लड़की, हेयर फॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। आप सभी ने कई बार सुना होगा कि बालों के झड़ने वाले मुख्य कारणों में से एक स्ट्रेस होता है। ऐसे में अगर आप बालों के झड़ने को रोकना चाहते हैं, तो स्ट्रेस कम करना चाहिए। अब सोचने वाली बात ये भी है कि हम सभी के बाल झड़ रहे हैं, इसी बात का स्ट्रेस है। कहीं गंजे हो गए, तो जिंदगी जीना थोड़ा या शयद ज्यादा सा मुश्किल हो जाएगा। यही वजह है कि हमारे लिए जानना जरूरी है कि बालों को मजबूती आखिर किस तरह दी जा सकती है। अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। यहां हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जिससे आपके बाल झड़ने बंद हो ही जाएंगे। साथ ही, बाल जड़ से ही मजबूत निकलेंगे। आइए अब इस बेहतरीन, आसान और बहुत ही ज्यादा असरदार नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।

इंस्टाग्राम से मिली जानकारी

हम आपको इंस्टाग्राम वीडियो से मिली जानकारी के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने एक हाथ में तेल पकड़ा हुआ है और एक हाथ में बालों का गुच्छा थामा हुआ है। मानसी शर्मा ने कहा कि इस तेल को लगाने से उनके बाल झड़ने बंद हो गए हैं। साथ ही, बाल जड़ों से मजबूत भी हो गए हैं। आइए अब इस नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।

तेल बनाने में इस्तेमाल सामग्री

  • सरसों का तेल
  • मेथी के दाने
  • प्याज
  • अलसी के बीज

(नोट: सामग्री की मात्रा आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)

तेल बनाने की विधि

आपको इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले लोहे का तवा लेना है। ध्यान रहे, इस नुस्खे में लोहे के तवे का इस्तेमाल बहुत ज्यादा जरूरी है। अब आपको लोहे के तवे पर सरसों का तेल डालना है। इसमें कटी हुई प्याज और मेथी के दाने डालकर भून लें।
आपको इन दोनों चीजों को काला हो जाने तक भून लेना है। अब आपको इस तेल को छानकर निकाल लेना है। आखिर में आपको इसके अंदर अलसी के बीजों को रातभर के लिए मिला लेना है।

कैसे करें इस्तेमाल?

बता दें कि इस नेचुरल तेल को आप बहुत ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग नहीं करनी है। बस सिर धोने से 2 घंटे पहले आप इस तेल को बालों में लंबाई से लेकर स्कैल्प तक अच्छी तरह से लगा लें। इस तेल को लगाने के बाद कुछ ही समय में आपको बालों की सेहत में अंतर नजर आने लगेगा। आइए अब इस सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।

इस तेल से बालों को होने वाले फायदे

बता दें कि सरसों के तेल, मेथी दाने, प्याज और अलसी के बीजों का कॉम्बिनेशन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सरसों का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। वहीं, मेथी दाने से बालों का झड़ना और डैंड्रफ कम होते हैं। बता दें कि प्याज का रस हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है और नए बाल उगाने में मदद मिलती है।

घर पर हेयर ऑयल कैसे बनाएं?

अलसी के बीजों से होने वाले फायदे

बता दें कि अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को मजबूती और चमक देते हैं। ये बीज स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे ड्राई हेयर, डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
 

Leave a Reply