देर से पहुंचे मानसून ने 22 जिलों में यलो अलर्ट करवाया

जयपुर । राजस्थान में मानसून आगे बढने के साथ भीलवाड़ा, अजमेर, भरतुपर, बांसवाड़ा और चूरू सहित कई जिलों में जबरदस्त झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। जयपुर जिले के बस्सी, मोहनपुरा, कानौता, तूंगा, दौसा जिले में आज सुबह से ही तेज बारिश हुई। जयपुर शहर में सुबह से बादलों ने डेरा डाल लिया और साढे दस बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। प्रदेश भर में 7,5 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 22 जिलों में यलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
