एटीएम तोडने का प्रयास विफल

जयपुर । जिले के आमेर थाना इलाके में बदमाशों ने एक एटीएम में तोडफ़ोड़ कर नगदी लूटने का प्रयास किया। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं होने पर खाली हाथ ही उन्हें लौटना पड़ा। पुलिस ने बताया कि नाई की थड़ी के पास लगे एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने एटीएम लूटने के मकसद से बूथ में घुसे। भारी वस्तु से एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया गया। काफी प्रयास के बाद भी बदमाश मशीन के बाहर ही हिस्से को तोड़ सके लेकिन सेफ तोडऩे में कामयाब नहीं हो सके जिसके चलते एटीएम में रखें लाखों रुपए सुरक्षित बच गए। सुबह एटीएम से रुपए निकालने गए व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए । पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।
