ट्रक-कार की टक्कर में एक युवक की मौत, 5 घायल

मुंबई। सुबह मुंबई के जोगेश्वरी (पूर्व) में ट्रामा केयर अस्पताल के सामने जगेश्वरी फ्लाईओवर पर एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. मृतक का नाम बद्रू अंसारी है. जबकि घायलों के नाम जावेद अंसारी, गजेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू विश्वकर्मा तथा कौस्तुभ पुरी बताया गया है. सभी घायलों को जोगेश्वरी (पूर्व) में ट्रामा केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां कौस्तुभ पुरी को मामूली चोट लगने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए.
