देशभर में साल 2020 तक 300 जिम खोलेंगे सलमान खान 

मुंबई । अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस रूटीन की कुछ झलकियां दिखाने बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब सलमान एसके-27 जिम फ्रेंचाइजी लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। उनकी साल 2020 तक देशभर में 300 जिम खोलने की योजना है। अपने एक बयान में अभिनेता ने कहा कि, बीइंग ह्यूमन चेन और बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट के बाद सलमान जिम और फिटनेस सेंटर की अपनी श्रृंखला शुरू करेंगे। एसके-27 का लक्ष्य हर एक को फिट और स्वस्थ बनाने के साथ ही फिटनेस इंडिया मूवमेंट का संदेश फैलाना है। इसके अलावा इसके जरिए फिटनेस ट्रेनर और उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। बता दें कि अप्रैल में सलमान ने अपना फिटनेस उपकरण ब्रांड बीइंग स्ट्रॉन्ग लॉन्च किया था। कहा जाता है कि इसे देशभर के 175 से ज्यादा जिम में स्थापित किया गया है।

Leave a Reply