भाजपा में शामिल होंगे अल्पेश और धवल, अपनी ही सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

अहमदाबाद | कांग्रेस छोड़ चुके अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला जल्द ही भाजपा में शामिल होकर अपनी ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे| काफी समय से नाराज अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था| 5 जुलाई को राज्यसभा चुनाव के बाद अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था|
कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला के सीटें बदलने की जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं| अब यह जानकारी सामने आई है कि भाजपा में शामिल होने के बाद अल्पेश ठाकोर राधनपुर से और धवलसिंह झाला बायड विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे| यदि चुनाव जीत जाते हैं तो भाजपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया जा सकता है| गौरतलब है कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई विधायकों ने भाजपा के टिकट के टिकट अपनी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी| लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए जसदण से विधायक कुंवरजी बावलिया, माणावदर के विधायक जवाहर चावडा, ध्रांगध्रा के विधायक पुरषोत्तम साबरिया, ऊंझा की विधायक आशा पटेल समेत कई विधायक शामिल हैं| जिसमें कुवंरजी बावलिया और जवाहर चावडा राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं| 

Leave a Reply