भुज-मांडवी हाईवे पर ट्रक ने एक्टिवा को उड़ाया, माता-पुत्र की मौत

कच्छ | भुज-मांडवी हाईवे पर खत्री तालाब के निकट रोंग साइड में आ रहे ट्रक ने एक एक्टिवा को उड़ा दिया| जिसमें एक्टिवा सवार माता-पुत्र की मौत हो गई| जबकि एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया| हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया|जानकारी के मुताबिक कच्छ जिले के भुज स्थित आशापुरा मंदिर के निकट रहनेवाली जिज्ञाबेन अपने दो पुत्र उम और रुद्र के साथ एक्टिवा पर मांडवी से भुज की ओर आ रही थी| रास्ते में खत्री तालाब के निकट रोंग साइड में आ रहे ट्रक ने एक्टिवा सवार माता और दो पुत्रों को अपनी चपेट में ले लिया| ट्रक की टक्कर तीनों उछलकर सड़क जा गिरे| गंभीर हालत में माता और दो पुत्रों को एम्ब्युलैंस 108 के जरिए भुज के जीके जनरल अस्पताल पहुंचाया गया| जहां सिर और शरीर में गंभीर चोटलगने की वजह से जिज्ञाबेन और उनके पुत्र ओम की मौत हो गई| जबकि रुद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है| मानकुवा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जर उसकी तलाश शुरू की है|

Leave a Reply