ऊपरी हिस्से में बारिश से सरदार सरोवर बांध का जलस्तर 121 मीटर के पार

अहमदाबाद | गुजरातभर में बरसाती माहौल है और ऊपरी हिस्से में हो रही बारिश के कारण राज्य की जीवनदायिनी सरदार सरोवर बांध के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है| सरदार सरोवर में लगातार जलराशि की आय से बांध का जलस्तर 121.92 पहुंच गया है| रविवार को मध्य प्रदेश से 40341 क्यूसेक पानी की आय हुई थी, जिससे सरदार सरोवर का जलस्तर बढ़कर 120.24 मीटर था| आज बांध का जलस्तर 121.92 मीटर पर पहुंच गया है| रविवार को सरदार सरोवर बांध में 1203 एमसीएम पानी का लाइव स्टोरेज था| गुजरात के किसानों के लिए मुख्य नहर में 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है| मध्य प्रदेश के ओमकारेश्वर डेम से पानी छोड़े जाने से गुजरात के सरदार सरोवर बांध में बगैर बारिश के लगातार नई जलराशि आ रही है| मध्य प्रदेश के बर्शी और हौशंगाबाद में पिछले दो दिन के दौरान हुई बारिश के कारण ओमकारेश्वर के नर्मदा डेम में व्यापक पानी की आय हुई थी, जिसके चलते गुजरात के सरदार सरोवर बांध में छोड़ा जा रहा है| पिछले दो दिन से सरदार सरोवर के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है| बांध का जलस्तर बढ़ने से रविवार को 6 टर्बाइन चालू कर दिए गए हैं, जिससे बिजली का उत्पादन किया जा रहा है|

Leave a Reply