महिला से दोस्ती कर किया कुकर्म

जयपुर । करधनी थाना इलाके में एक युवक द्वारा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हाथोज निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी है। वह करीब दो साल पहले निवारू रोड पर आधार कार्ड बनाने गई थी यहां मनीष नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। उसके परिचित सीताराम ने दोनो को संदिग्ध अवस्था में देख लिया उसने यह बात सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया।
