राम कपूर नये लुक में नजर आये 

टीवी अभिनेता राम कपूर पिछले साल आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म "लवयात्री" में नजर आए थे। इसके बाद से राम कपूर की ज्यादा चर्चा नहीं हुई। अब राम कपूर अपने ताजा लुक के कारण सबके आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। 
राम कपूर को ताजा तस्वीरों में पहचाना भी कठिन है। राम कपूर ने वजन कम करने के साथ अपने लुक्स पर भी काम किया है। वैसे राम कपूर का नाम टीवी इंडस्ट्री में इसल‍िए काफी मशहूर है कि उन्होंने इंडस्ट्री के उस स्टीर‍ियोटाइप को तोड़ा था, ज‍िसके मुताब‍िक फिट स्टार ही लीड रोल में होते हैं।
राम कपूर ने बढ़े वजन के साथ टीवी की दुन‍िया के कई सुपरह‍िट शो में लीड रोल निभाया है।
राम कपूर अपनी फिटनेस पर लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीड‍िया पर साल 2017 में ज‍िम में पसीने बहाते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं।
राम कपूर ने अपने लुक पर एक बार कहा था कि मैं 18 सालों से इंडस्ट्री में कायम हूं। मुझे किसी तरह के दबाव का पता कभी नहीं रहा है। इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स आते हैं और जाते हैं। कोई भी यहां लंबा नहीं ट‍िक पाता। 
एमबीए पास हैं कीकू शारदा 
द कप‍िल शर्मा शो में बच्चा यादव के किरदार में नजर आने वाले कामेडियन कीकू शारदा के जोक्स के सभी प्रशंसक हैं। कीकू शारदा लंबे वक्त से टीवी की दुन‍िया से जुड़े हैं।  उनके कई कॉमिक रोल पॉपुलर हैं लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि कीकू शारदा एमबीए पासआउट हैं। 
कॉमेड‍ियन कीकू शारदा 2003 में सबसे पहले शो हात‍िम में नजर आए थे। कीकू मारवाड़ी पर‍िवार से हैं। उनका पर‍िवार राजस्थान का रहने वाला है। 
कीकू शारदा की पढ़ाई मुंबई में हुई है, उन्होंने बिजनेस एडमिस्ट्रेशन से ग्रेजुएशन किया है। उनके पास एमबीए की डिग्री भी है। कॉलेज के द‍िनों से ही कीकू शारदा को अभिनय का शौक रहा है। यही वजह है कि ब‍िजनेस फैमिली से होने के बावजूद कीकू इंडस्ट्री में कामयाब अभिनेता हैं।
कीकू शारदा पिछले द‍िनों कप‍िल शर्मा शो में बतौर गेस्ट भी पहुंचे थे। ये मौका था उनकी कॉमेडी वेबसीरीज का र‍िलीज होना। कीकू ने कहा कि जब मैंने थियेटर शुरू किया तब सबने कहा था कि ये सही नहीं है। दोस्तों ने कहा कि उन्होंने अपनी डिग्री बेकार कर दी लेकिन मैंने अपना शौक नहीं छोड़ा।
कीकू ने बताया, स्कूल के द‍िनों से मैं ड्रामा में ह‍िस्सा लेता रहा हूं। घर में जब बताया तो पापा ने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी करो। इस बात को मैं भी मानता हूं। मैंने एमबीए पूरा किया. फिर टीवी में एंट्री की।
 

Leave a Reply