चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला बाल बाल बची

अहमदाबाद | शहर के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गई| घटना के वक्त स्टेशन पर मौजूद पुलिस जवान और यात्रियों के प्रयास से दुर्घटना टल गई| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर गुरुवार की रात 10.11 बजे सोमनाथ एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में एक महिला का पैर फिसल गया| यह घटना उस समय हुई जब महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया| पैर फिसलने गिरी महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई| घटना के वक्त वहां मौजूद मनीष जाट नामक आरपीएफ के जवान समेत अन्य यात्री महिला के पास पहुंच गए और महिला को तुरंत ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला को बाहर की ओर खींचकर उसकी जान बचा ली| पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| रेलव की ओर से यात्रियों को बार बार सतर्क किया जाता है कि वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें| इसके बावजूद यात्री रेलवे के आदेशों का पालन नहीं करते और अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हैं और दुर्घटना को स्वयं न्यौता देते हैं|
