बालिका से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । बिल्हा क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से अनाचार कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी घटना के बाद से महाराष्ट्र भाग गया था। वहां से आरोपी दो दिन पहले ही अपने गांव चुपचाप पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया गया। बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम एठूलकापा में रहने वाला आरोपी पवनपुरी गोस्वामी पिता फिरंगी 29 वर्ष जो पहले से शादी शुदा है। आरोपी पवन में गांव में रहने वाली एक 14 वर्षीय बालिका के घर में घुसकर जबरिया अनाचार कर दिया। आरोपी ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया था उस समय नाबालिग घर में अकेले थी। इस बीच आरोपी ने कई बार अनाचार किया। नाबालिग को जब गर्भ ठहर गया तब बालिका ने परिवार के लोगों को सारी बात बताई परिवार के लोग थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपी पवन उसके बाद से फरार हो गया। मोबाइल के लोकेशन से आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में था। पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना होने वाली थी इसी बीच आरोपी वहां से भागकर अपने गांव घर आ गया। मुखबिर की सूचना पर एसआई एस.एस.गढ़ेवाल ने आरक्षक ओंकारेश्वर कश्यप और संतोष मरकाम को लेकर आरोपी के घर में दबिश दी और पवन को दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
