समस्याओं से परेशान नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं पहुंची कलेक्ट्रेट

बिलासपुर । आयुष कॉलेज ऑफ नर्सिंग लालखदान की छात्राओं की समस्याओं को लेकर आज दोपहर में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नर्सिंग छात्र मौजूद रहीं। ज्ञात हो कि लालखदान स्थित आयुष कालेज ऑफ नर्सिंग संचालित की जा रही है। उक्त नर्सिंग कालेज की बहुत दिनों से छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायतें आ रही थी। उसके बाद भी कॉलेज प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। तत्पश्चात बीएससी थर्ड ईयर की छात्राओं एवं उनके पालकों के साथ एनएसयूआई कालेज के चेयरमेन से बात करने पहुंची। बातचीत के बावजूद अडिय़ल रवैया सामने आया। वहीं छात्राओं की समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की गई। लेकिन छात्राओं को राहत नहीं मिलने के साथ ही लगातार समस्याएं बढ़ रही थी। इसे लेकर आज पीडि़त छात्राओं के साथ एनएसयूआई कलेक्ट्रेट पहुंची। ज्ञापन के माध्यम से छात्राओं की समस्याओं का निराकरण की मांग की। इस मौके पर यूथ कांगे्रस जिलाध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, सोहराब खान, विकास ठाकुर, विराज रजक, अर्पित केशरवानी, शेखर साहू, अभिलाष रजक, राजेंद्र सिंग मौजूद रहे।
