महिलाएं आत्मनिर्भर बनें-भूपेश

जयपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने तोतुका भवन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा है कि राज्य सरकार की मंशा है कि महिलाएं भयमुक्त होकर समानता और सम्मान के साथ आगे बढ़ें। इस बार बजट में बालिकाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 12 तक समस्त राजकीय स्कूलों में शारीरिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है।
भूपेश ने कहा कि महिलाओं को उद्यम स्थापित करने हेतु सहयोग, आधुनिक अनुसंधान हेतु सहायता, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता के लिए शिक्षा तथा पीडि़त महिलाओं के पुनर्वास संबंधी गतिविधियां संपादित करने के लिए एक हजार करोड़ रु. की Óप्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला शक्तिनिधि' की घोषणा की गई है। जिससे महिलाओं को रोजगार व कौशल विकास के पर्याप्त अवसर मिल सकें। भूपेश ने संस्थान की वीरा महिलओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें उनका सशक्तिकरण हो, उन्हें संबल मिले और वे भयमुक्त होकर समाज में अपना समग्र विकास कर सके यही हमारी सरकार का विजन है। हमारा प्रयास है कि राजस्थान महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश करे। उन्होंने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह यह आयोजन पूर्णत: महिलओं के लिए और महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया है जो प्रशंसनीय है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि संस्थान के पुरूष पदाधिकारियों को धन्यवाद है कि उन्होंने इस कार्यक्रम में मंच पर भी समस्त महिला पदाधिकारियों को ही विराजित किया है।
