जनपद में वार्डवार करें “आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम : मंत्री जयवर्द्धन सिंह

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने गुना जिले के विकासखण्ड राघौगढ़ के ग्राम गोविंदपुरा में 'आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम में कहा कि जनपद में वार्डवार कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें और ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही निराकृत करें।

मंत्री श्री सिंह ने आवासहीनों को आबादी क्षेत्र में आवासी पट्टे देने और शासन की आवासीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम गोविंदपुरा में नव-निर्मित आँगनवाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। श्री सिंह ने आँगनवाड़ी परिसर में अशोक का पौधा भी लगाया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
 

Leave a Reply