आरपीएफ डीआईजी पर लगे अशलील छैडछाड के आरोप

भोपाल। पश्चिम मध्य रेल्वे से जुड़े एक आला अधिकारी पर एक महिला ने अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार जबलपुर जीआरपी थाने में रेल्वे में पदस्थ एक अधिकारी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है, कि आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर उनके साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी की है। जीआरपी को शिकायत में बताया गया कि ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन से जब वो अपनी बेटी के साथ कोच ए-1 की 13 और 15 सीट में सफर कर रही थी उसी दौरान सामने की सीट पर बैठे आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर ने उनके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। महिला की शिकायत पर जबलपुर जीआरपी थाना पुलिस ने आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर के खिलाफ धारा 306, 354 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है, कि आरपीएफ के डी आई जी ने उसके साथ रेप की कोशिश की ये वारदात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एसी कोच मे सीट नंबर 15 में हुई। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रेलवे के बड़े अधिकारी सहित आरपीएफ के अधिकारी भी जीआरपी थाना पहुंचे थे, लेकिन जीआरपी ने डी आई जी के खिलाफ जीरो पर मामला दर्ज किया। यह वारदात जबलपुर इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस के एसी टू कोच में हुई। महिला के मुताबिक इसमें सफर के दौरान रेलवे आरपीएफ के डीआईजी ने उसके साथ रेप की कोशिश की. यह घटना नरसिंहपुर से जबलपुर के बीच हुई. महिला भोपाल से जबलपुर की यात्रा पर थी। एसी 2 बोगी के कोच नंबर 15 और 16 में वो अपनी बेटी के साथ थी. आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर बोगी के सीट नंबर 13 में जबलपुर तक यात्रा कर रहे थे। आरोप है की नरसिंहपुर के बाद आरपीएफ अफसर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया, महिला के शोर मचाने और हंगामा करने पर कोच में मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। बाद मे जबलपुर स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से उतरकर महिला सीधे जीआरपी थाने आ पहुच गई।
