मुखिया पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर । अपराधों का गढ़ बन चुके बिहार से एक वारदात सामने आई है। राज्य के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि मृतक आलीशान मोहम्मद की पत्नी अंगूरी खातून वर्तमान मुखिया हैं। घटना के बाद विरोध में भारी बवाल और हंगामा हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह दो बाइक सवार चार अपराधियों ने आलीशान को घेर कर गोली मार मौके से फरार हो गए। गोली लगने से अलीशान की मौके पर ही मौत हो ग। वहीं, लोगों ने सदर थाना के गोबरसही चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया है। घटना जिले के कुढ़नी थाना के सुमेरा पंचायत की है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हत्या के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मृतक के बेटे ने बताया कि उनकी गांव के ही प्रेम साह से पुरानी रंजिश चल रही थी। बता दें कि इसके पूर्व भी आलीशान के रिश्तेदार जावेद की हत्या हो चुकी है। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव के हालात बन गए हैं। जानकारी के अनुसार आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 उधर के गुजरने वाली कई गाड़ियों को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की है।
