सोनभद्रः जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 10 पहुंची, मृतकों की सूची जारी

सोनभद्रः यूपी के सोनभद्र में बुधवार को हुए नरसंहार में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 14 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं. सोनभद्र के घोरावल थाना के उभा इलाके में जमीन को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि पूरा इलाका बुधवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. 

गांव में कई साल पहले आदर्श कोऑपरेटिव नाम से एक ट्रस्ट बना हुआ था जिसमें कुल 600 बीघा के आसपास जमीन थी इस कोऑपरेटिव में 2 आईएएस अधिकारी भी शामिल थे. जिन्होंने 2 वर्ष पूर्व लगभग 100 बीघा जमीन स्थानीय प्रधान यज्ञवत भूर्तिया और उसके दोस्त को जमीन बेच दी थी. जिस जमीन पर ग्रामीण कब्जा करके खेती कर रहे थे, बुधवार को ग्राम प्रधान पूरे लाव लश्कर के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे और जिसमें दर्जनों की संख्या में रिश्तेदार और समर्थकों के साथ ही 4 असलहे से लैस होकर ग्राम प्रधान खेत पर कब्जा करने पहुंचा.पुलिस अधीक्षक सलमान ताल पाटील ने बताया, 'इस गोलीकांड में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 4 असलहों का इस्तेमाल किया गया था. जिसमें एक असलहा बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही लगातार प्रयास किया जा रहा है गोली चलाने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए.'
 

Leave a Reply