भाजपा सदस्यता अभियान में अपना रिकार्ड तोड़ेगी : जेपी नड्डा

अहमदाबाद | लोकसभा चुनाव में शानदारी प्रदर्शन के बाद पहली बार गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सदस्यता अभियान में भाजपा अपने ही पुराने रिकार्ड तोड़ेगी| शुक्रवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी समेत बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने जेपी नड्डा को भव्य स्वागत किया|
जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात की धरती देश-दुनिया को संदेश देने वाली धरती है, जो महात्मा गांधी, सरदार पटेल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमि है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं| अमित शाह के संगठन कुशलता के कारण देश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है| भाजपा आज भारत की नहीं बल्कि दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है| उन्होंने कहा कि हमने सदस्यता अभियान में अपने ही पुराने रिकार्ड तोड़ने का लक्ष्य तय किया है| भाजपा ही भारत को कांग्रेस मुक्त बनाएगी| गांधी की 150वीं जयंति पर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता गांधी की जीवनशैली जन जन तक पहुंचाएगा| स्वच्छता गांधी को पसंद थी और मोदी ने देश में स्वच्छता को एक आंदोलन बना दिया है| जेपी नड्डा ने कहा कि देश में जल संचय, उज्जवला योजना जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की है|
