पानी के लिए नगरसेविका का महासभा में हंगामा

कल्याण। बीते 4 वर्षो से मांग की जा रही अपने वार्ड में पानी की समस्या का हल नहीं होने से हताश बसपा की नगरसेविका सो ई अहिरे द्वारा मनपा की महासभा में शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए भारी हंगामा किया जिसका साथ विपक्षी दलों के नगरसेवकों ने भी दिया और कहा कि 2000 करोड़ से अधिक बजट बाली प्रशासन द्वारा रास्ता, उड़ान पुल आदि के कार्यो के लिए करोडों की फाइल तो पास की जा रही है मगर मात्र 25 लाख कीमत की नई पानी की पाइप लाइन बिछाने के काम की फाइल मंजूर नहीं कर पानी जैसी अति आवश्यक समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है जिससे प्रभाग के नागरिकों को पीने के पानी को तरसना पड़ रहा है. शनिवार को संपन संपन्न कल्याण-डोंबिवली मनपा की महासभा में बसपा की नगरसेविका सोनी अहिरे ने पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके प्रभाग आशेले-मानेरे परिसर में 8 दिनों में 2 दिन ही पानी आता है.  नागरिकों को 4 दिनों तक वही पानी पीना पड़ता है. परिसर के नागरिकों को जरूरत के अनुसार स्वच्छ पानी मिल सके इसके लिए नई पाइप लाइन डालने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया था और 32 लाख कीमत के काम की फाइल 25 लाख तक कर पिछले 4 वर्षों से पानी की नई पाइप लाइन डालने की 25 लाख की फाइल मंजूर कराने के लिए प्रशासन के दरबार में चक्कर लगाए जा रहे हैं मगर 4 साल बीत जाने पर भी आज तक फाइल मंजूर नहीं की गई, ऐसी नाराजगी व्यक्त की साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नगरसेवकों ने भी साथ देते हुए अति आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लिया.

Leave a Reply