मुंबई की लोकल ट्रेनों से एक दिन में 16 की मौत, 13 घायल

मुंबई। मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की चपेट में आने से प्रायः हर रोज 8 से 10 लोगों की मौत हो रही है और इतने ही लोग घायल हो रहे हैं. मगर बीते गुरुवार को मरने वालों का आंकड़ा १६ पर पहुंच गया जबकि 13 लोग घायल हुए हैं. रेल पुलिस के मुताबिक कुर्ला और ठाणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सर्वाधिक मौत हुई है. इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है. मालूम हो कि रेल पटरी पार करने, ट्रेन में चढ़ने-उतरने और ट्रेन के गेट पर खड़े होने से खंभा से टकराने आदि घटनाओं में हर रोज 8 से10 लोगों की जानें जा रही है और इतने ही लोग घायल हो रहे हैं. रेल प्रशासन लगातार अपने मुसाफिरों को आगाह कर रही है लेकिन यात्री रेल प्रशासन की बातों को अनसुना कर रहे हैं परिणामस्वरूप लगातार लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं. रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार 18 जुलाई के दिन 16  लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुआ हैं. इसमें मध्य रेल पर 10 लोगों की मौत हुई और 9 लोग घायल हुए, पश्चिम रेल पर 4लोगों की मौत हुई 3 लोग घायल हुए जबकि हार्बर रेल मार्ग पर 2 लोगों की मौत हुई और १ शख्स घायल हुआ.  

Leave a Reply