पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद में टिकट चैकिंग स्टाफ का सम्मान

अहमदाबाद | पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार लाल द्वारा अहमदाबाद मण्डल पर निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए मण्डल के पाँच टिकट चैकिंग कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा बैज तथा प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार प्रदान करसम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार लाल ने बताया कि हमे उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों पर गर्व है तथा सभी को इनसे प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। सम्मानित कर्मचारियों में उपमुख्य टिकट निरीक्षक बलवंतसिंह, गोपाल लालू प्रसाद, मनफूलएस, जय गोपाल एवं वरिष्ठ टिकट परीक्षक संजय रबारी है जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कुशाग्र मित्तल, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक दर्शित प्रियदर्शी एवं माशूक अहमद तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक आशीष उजलायन व गौरव जैन भी थे।
