औरंगाबाद में फिर ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने पर विवाद; तीन दिन में यह दूसरी घटना

औरंगाबाद. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बार फिर जय श्री राम का नारा नहीं लगाने पर विवाद सामने आया है। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराया है। घटना आजाद चौक पर रविवार रात की है। तीन दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले बेगमपुरा इलाके में 10 लड़कों ने एक बाइक सवार को रोककर जय श्री राम के नारे नहीं लगाने पर मारपीट की थी
 

पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद के मुताबकि, पीड़ित शेख आमेर ने बताया कि वह दोस्त के साथ काम के सिलसिले में बाहर निकला था। रास्ते में कुछ लोग कार से आए और हमें 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहने लगे। जब हमने मना कर दिया तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट नहीं की। उन्होंने सिर्फ धमकी दी और चले गए।

पुलिस आयुक्त ने कहा- घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद, निष्पक्ष जांच की जाएगी

पुलिस आयुक्त प्रसाद ने बताया कि "घटना की निष्पक्ष रूप से जांच की जाएगी। मैं लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील करता हूं। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इलाके में कानून व्यवस्था कंट्रोल में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।"

बेगमनगर में विरोध करने पर मारपीट की गई थी

औरंगाबाद के बेगमनगर इलाके में गुरुवार देर रात इमरान इस्माइल पटेल मदीना होटल से काम करके वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह मुज्जफरनगर इलाके में पहुंचा, तो कुछ लोगों ने उसे रोका और 'जयश्री राम' का नारा लगाने के लिए कहा। आरोप है कि विरोध करने पर इमरान के साथ मारपीट की गई।
 

Leave a Reply