कोलाबा में इमारत की तीसरी मंजिल में लगी आग, एक की मौत और एक जख्मी

मुंबई. यहां रविवार को कोलाबा में चर्चिल इलाके में एक इमारत में आग लग गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक जख्मी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। यह बिल्डिंग ताजमहल होटल के नजदीक है।

फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर 12:17 बजे बिल्डिंग में आग लगी थी। यह आग लेवल-2 की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 9 लोगों को इमारत से निकाला गया। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से ऊपर जाकर पानी से आग बुझाई।
 

Leave a Reply