इनरव्हील क्लब का पदस्थापना दिवस समारोह

बिलासपुर । होटल ग्रेंड अम्बा में इनरव्हील क्लब बिलासपुर का पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया जिसमें डीपी विप्र महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंजु शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। विगत वर्ष की प्रेसीडेंट श्रीमती परवीन आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सेक्रेट्री गुंजन ने विगत वर्ष किये गये कार्यों का विवरण दिया उसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू ढंढारिया को पदभार सौंपा। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी नयी कार्यकारिणी का परिचय दिया। तत्पश्चात् इस वर्ष किये जाने वाले प्रस्तावित प्रोजेक्ट का विवरण दिया। छ: नये सदस्यों ने आज क्लब की सदस्यता ली। पी.पी.अनुभूति मरहास ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता गुप्ता, सरिता मूंदड़ा, रश्मि, भूमिका, ज्योति, अनुभूति मरहास, मोनालिसा, अंजना शाह, प्रमिला, शोमा गुप्ता, ऊषा भांगे, मंजु पाटले, सुनीता चावला, रेखा सक्सेना, जयश्री भट्टाचार्य, रोटेरियन डा.संजय ढंढारिया, मुख्य अतिथि ने महिलाओं के उत्पीडऩ के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विधवाओं की स्थिति में सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने गरीब, पीडि़त महिलाओं की स्थिति में सुधार हेतु सभी सदस्याओं से आव्हान किया।
