रात में पार्क पहुंचीं भाजपा पार्षद, लड़के-लड़कियों को लगाई जमकर फटकार
दिल्ली। रात को अचानक पार्क का दौरा करने पहुंची भाजपा पार्षद, लड़के-लड़कियों को लगाई कड़ी फटकार
वीडियो के अंत में वहां मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए पार्षद ने कहा कि आइंदा इस पार्क के अंदर कोई भी लड़का या लड़की नशे करते हुए या आपत्तिजनक अवस्था में नहीं दिखना चाहिए, वर्ना फैसला ऑन द स्पॉट होगा।
दिल्ली में कोंडली वार्ड की भाजपा निगम पार्षद मुनेश डेढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने इलाके के एक पार्क में सोशल पुलिसिंग करती और वहां बैठे असामाजिक तत्वों को हड़काती नजर आ रही हैं। यह वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है जब मुनेश डेढा वसुंधरा एन्क्लेव में स्थित सिटी पार्क में औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस बारे में जानकारी देते हुए अपने वीडियो में उन्होंने बताया कि मुझे शिकायत मिली है कि इस पार्क में रात को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, तथा लड़के-लड़कियां भी अंधेरे में बैठे हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद मैंने तुरंत आकर यहां का मुआयना किया।मुनेश डेढा ने पार्क में छापेमारी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें वह बता रही हैं कि किस तरह पार्क में उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देकर वहां से भगाया। इस दौरान पार्षद ने वहां पर मिली दो नाबालिग लड़कियों को नशा करते हुए पाया, और एक मुस्लिम लड़के को भी पकड़ा जो इन लड़कियों को नशा करवा रहा था। जिसके बाद पार्षद ने लड़के के पिता से बात करते हुए उन्हें इस बारे में बताया और फिर उस लड़के को पुलिस को पुलिस के हवाले करने की बात कही।इसके बाद पार्षद को पार्क की बेंच पर लड़का-लड़की दिखाई दिए, जिसमें से लड़की उसके साथ मौजूद लड़के की गोद में दोनों पैर रखकर बैठी हुई थी। जिसके बाद पार्षद उनके पास पहुंची और उनसे कहा कि ये क्या हो रहा है, ये पार्क है या क्या है। मुनेश ने कहा कि ये क्या तरीका है बैठने का, यहां पार्क में सम्मानजनक लोग आते हैं और तुम लोगों ने इसे क्या बना रखा है। हालांकि लड़का यही कहता रहा कि लड़की उसकी दोस्त है और हमारे परिवार को भी हमारी दोस्ती के बारे में पता है।पार्क में जो दो नाबालिग लड़कियां नशा करते हुए पाई गईं, उनमें से एक की मां भी वहां पहुंच गई और उन्होंने पार्षद को बताया कि उनकी बेटी नशा करती है और लड़कों के साथ घूमती रहती है। महिला ने बताया कि लड़की उनकी एक बात नहीं सुनती और कई-कई दिन घर से बाहर भी रहती है। जिसके बाद पार्षद ने लड़की को कड़ी फटकार लगाते हुए आगे कभी पार्क में ना आने के लिए चेताया।दिल्ली में 7000 KM पानी की पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा: जल मंत्री प्रवेश वर्माये भी पढ़ें:पानी के लिए तरसेंगे दिल्ली के 17 से ज्यादा इलाके, इन दो दिन नहीं होगी जल आपूर्तिवीडियो के अंत में वहां मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए पार्षद ने कहा कि आइंदा इस पार्क के अंदर कोई भी लड़का या लड़की नशे करते हुए या आपत्तिजनक अवस्था में नहीं पाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा आज तो मैं इन्हें पुलिस को देकर छोड़ रही हूं, लेकिन आइंदा अगर यहां कोई भी इस तरह मिला तो फैसला ऑन द स्पॉट होगा।
