विख्यात गुजराती गायिका किंजल दवे भाजपा में शामिल

अहमदाबाद | गुजरात की विख्यात गुजराती गायिका किंजल दवे ने भाजपा का भगवा धारण कर लिया| “चार चार बंगड़ी वाळी गाड़ी लई दऊं” गुजराती गाने से मशहूर हुई किंजल दवे का प्रदेश भाजपा प्रमुख जीतु वाघाणी ने भगवा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया| गुजरात समेत देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है| मंगलवार को किंजल दवे ने अपने पिता के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली| भाजपा में शामिल होने के बाद किंजल दवे ने काह कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा और विकासलक्षी राजनीति से प्रेरित होकर उन्होंने जनसेवा के भाव से भाजपा में शामिल होने का फैसला किया| इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या भी मौजूद रहे|
