हिसार के 2 बुजुर्गों ने पेंशन खर्च कर पार्कों में बना दिए 25 कुएं 

हिसार ।  एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 25 'कुएं'। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। हिसार के सरकारी विभाग से रिटायर्ड हुए 2 बुजुर्गों को अजीब शौक चढ़ा है। ये दोनों मिलकर अपने आसपास के पार्कों में 25 कुएं खुदवा चुके है। घबराइए मत, आगे की कहानी आप जानेंगे तो आप हैरान होने की बजाय हिसार के अर्बन एस्टेट के रहने वाले विजय प्रभाकर और सतीश कालड़ा की प्रशंसा ही करेंगे। हरियाणा, पंजाब सहित कई इलाकों में बारिशों का दौर चल रहा है, जलभराव की समस्या का होना आम बात है। आपके इलाके में भी बारिश से ना सिर्फ पार्क लबरेज हो जाते होंगे, साथ ही सडक़ों पर भी पानी का भराव होना आम बात है।
लेकिन हिसार में रिटायर्ड विजय प्रभाकर और सतीश कालड़ा ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे जलभराव की समस्या का समाधान तो हो ही गया है, साथ ही धरती के गर्भ में पानी भी सहेजा जाने लगा है। दरअसल, दोनों पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना रहे है। ये हार्वेस्टिंग सिस्टम ऐसा है कि गलियों से नालियों के जरिये पानी को पार्क और फिर हार्वेस्टिंग सिस्टम में छोड़ा जाता है। 
हिसार के विजय प्रभाकर बिजली विभाग से सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद से तो सतीश कपड़ा वेटरनरी डिपार्टमेंट से रिटायर है। दोनों हिसार में वानप्रस्थ संस्था से जुड़े है। एक रोज, बारिश के मौसम में गलियों में होने वाले जलभराव और उसके बाद पानी की वजह से होने वाले हादसों की समस्या पर सामाजिक संस्था वानप्रस्थ में चर्चा हुई। बस उसी दिन से दोनों ने ठान लिया कि कुछ ऐसा किया जाएं, जिससे जलभराव और उसके बाद होने वाले हादसो से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ ही पानी का भी सदुपयोग भी किया जाएं। मिलकर इन्होंने ने अपने स्तर पर पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा दिया। हिसार के अर्बन एस्टेट के शाश्वत पार्क में भी ऐसा किया गया। पार्क के आसपास के गुजरने वाली गलियों को 7 छोटी छोटी नालियां बना कर पार्क से कनेक्ट कर दिया गया। 

Leave a Reply