दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर बड़ा इंटरचेंज हब, एयरोसिटी स्टेशन बनेगा केंद्र
नई दिल्ली|एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में विकसित होने जा रहा है। इस स्टेशन का विस्तार फेज-4 के अंतर्गत निर्माणाधीन तुगलकाबाद–एयरोसिटी गोल्डन लाइन कॉरिडोर से अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। हाल ही में इस कॉरिडोर के एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन (2.263 किलोमीटर) तक विस्तार को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि भविष्य में इस स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज के रूप में विकसित किया जाएगा। एनसीआरटीसी (NCRTC) के प्रस्तावित अलवर कॉरिडोर के लिए दिल्ली एयरोसिटी पर इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।दिल्ली से मेरठ तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, सराय काले खां स्टेशन बनकर तैयार नए दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गोल्डन लाइन के बीच प्लैटफॉर्म-टू-प्लेटफॉर्म एवं कंकोर्स-टू-कंकोर्स पेड एरिया कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यह प्लैटफॉर्म लगभग 22 मीटर की गहराई पर निर्मित किया जाएगा 290 मीटर लंबा होगा गोल्डन लाइन का नया स्टेशन गोल्डन लाइन का नया स्टेशन लगभग 290 मीटर लंबा होगा, ताकि इंटरचेंज की सभी आवश्यकताएं पूरी की जा सकें। सामान्यतः इंटरचेंज स्टेशन की लंबाई लगभग 260 मीटर होती है।योजना के अनुसार, गोल्डन लाइन और प्रस्तावित एनसीआरटीसी कॉरिडोर एक-दूसरे को लगभग तिरछी दिशा में क्रॉस करेंगे। भविष्य में एनसीआरटीसी प्लैटफॉर्म के निर्माण के लिए आवश्यक संरचनात्मक प्रावधान पहले से ही स्टेशन में शामिल किए जाएंगे।केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर जुड़ेंगी तीन लाइन, दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी यह नई इंटरचेंज सुविधा दक्षिण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार सुनिश्चित करेगी, जिन्हें एयरोसिटी-तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर, खानपुर आदि क्षेत्रों के यात्री अब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के सभी टर्मिनलों तक शीघ्र और सहज रूप से पहुंच सकेंगे।मैजेंटा लाइन के आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन तक गोल्डन लाइन के विस्तार को स्वीकृति मिलने के बाद, दक्षिण दिल्ली के कई क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। टर्मिनल-1D से यात्रा करने वाले यात्री भी टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट स्टेशन से गोल्डन लाइन के माध्यम से एयरोसिटी पहुंचकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग कर सकेंगे।
