नगर निगम में जीत के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ी : मुख्यमंत्री

जूनागढ़ | जूनागढ़ महानगर पालिका में शानदार जीत के उपलक्ष्य में आयोजित विजयोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि जीत के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है| जूनागढ़ के लोगों ने जो हमे दिया है, उसे दोगुना कर लौटाना हमारी जिम्मेदारी है| बता दें कि जूनागढ नगर निगम चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है| जूनागढ़ की 59 सीटों में से भाजपा ने 54 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है| शेष चार सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की जीत हुई है|
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 26 सीटें भाजपा ने जीती थीं और रविवार को जूनागढ़ नगर निगम के चुनावम मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त वोटिंग कर उसकी झोली भर दी| जूनागढ़ के लोगों ने किसी के दुष्प्रचार से गुमराह हुए बगैर विकास के पक्ष में वोटिंग की थी| मैं जूनागढ़ की जनता को भरोसा दिलाने आया हूं कि आप ने जो ऋण अदा किया है, उसका दोगुना लौटाऊंगा| एक मुख्यमंत्री के तौर पर यकीन दिलाता हूं कि जूनगाढ़ को जो चाहिए वह सब कुछ देंगे| जूनागढ़ का विकास ही हमारा लक्ष्य है| विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस हार स्वीकार करने के बजाए लोगों को गालियां दे रही हैं| जो पार्टी जनता को गाली देती है उसका कभी विकास नहीं हो सकता| कांग्रेस डूबती नाव है और जनता को विपक्ष के रूप में भी उस पर विश्वास नहीं रहा| भाजपा भी भूतकाल में हार चुकी है, लेकिन तब हमने जनता को गाली देने के बजाए ज्यादा से ज्यादा उनका काम करने का प्रयास किया था|

Leave a Reply