मॉनसून में भी लोगों को झेलनी पड़ रही पानी की किल्लत, कई इलाकों में हाहाकार

रांची: झारखंड के रांची में मॉनसून आने के एक महीने बाद भी पानी की किल्लत हो रही है राराजधानी रांची में इस वर्ष गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई थी लेकिन पारा चढ़ने के साथ ही वॉटर लेवल नीचे चला गया तो वहीं हरमु विद्यानगर रातू रोड किशोरगंज मधुकम सहित अन्य इलाकों में अभी भी लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं.
राजधानी रांची में मॉनसून के आने के एक महीने बाद भी पानी की किल्लत हो रही है. राजधानी रांची में इस वर्ष गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई थी लेकिन पारा चढ़ने के साथ ही वॉटर लेवल नीचे चला गया. तो वहीं हरमु-विद्यानगर रातू रोड किशोरगंज, मधुकम सहित अन्य इलाकों में अभी भी लोग पानी की कमी झेल रहे हैं.
रांची नगर निगम पाइपलाइन से वॉटर सप्लाई अगर इन मोहल्लों में अगर देता तो पानी की दिक्कत नहीं होती. रांची के किशोरीगंज इलाके में रांची नगर निगम की टैंक के पहुंचते ही मोहल्ले में रहने वाले सभी लोग छोटी-छोटी जार तक लेकर निकल जाते हैं और इसके बाद पानी के लिए हाहाकार मचने लगता है.
रांची में 40 प्रतिशत बारिश भी नहीं हुई जिससे नगर निगम के द्वारा किए गए बोरिंग भी फेल हो गए हैं. ऐसे में लोग पानी खरीद-खरीद कर काम चला रहे हैं. राजधानी रांची के कुछ इलाक़ों में मानसून से आखिरकार पानी लेबल आया लेकिन निगम 300 स्थान में 150 जगहों पर भी पानी नहीं दे पाता है.
वहीं लोगों का कहना है कि पानी की किल्लत गर्मी से है. कई इलाकों में निगम का टैंकर हफ्ते में 2 दिन आता है. सिर्फ किशोरीगंज इलाके में 4 हज़ार लोग रहते हैं तो एक दो टैंकर पानी सभी लोगों को नहीं मिल पाता है. निगम के द्वारा मोहल्ले में बोरिंग भी कराया गया लेकिन पूरी तरह फेल है.
