क्राइम ब्रांच ओर गांधीनगर पुलिस टीम ने शातिर नकबजन को दबोचा

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच ओर गांधीनगर पुलिस टीम ने संयूक्त कार्यवाही करते हुए शातिर नकबजन को दबोचा है। अधिकारियो ने बताया की क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर एक शातिर नकबजन को गिरफतार किया गया है, जिसने गांधीनगर इलाके मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर चोरी गया माल बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की बीती 6 जुलाई की दरम्यिनी रात में बारिश का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी द्वारा अर्जुन वार्ड गांधीनगर के निवासी फरियादी सईद के घर पर अलमारी में रखे जेवरात एवं नगदी रूपये चोरी किये गये थे। घटना के आधार पर थाना क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी सुरागशी के प्रयास किये गये। इसी दोरान उसे मुखबिर से मिली जानकारीके आधार पर क्राइम ब्रांच एवं गांधीनगर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांधीनगर इलाके से एक शातिर नकबजन इरफान पिता सलीम खान निवासी गोंडीपुरा, गांधीनगर को गिरफ्तार कर गांधीनगर पुलिस के हवाले किया किया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अर्जुन वार्ड के मकान में चोरी करने की घटना को अंजाम देने की बात कबुली। अधिकारियो के अनुसार आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वह घटना वाले दिन अर्जुन वार्ड गांधीनगर क्षेत्र में घूम रहा था, उसी दौरान बारिष होने लगी तो वह बारिष का फायदा उठाकर मकान में घुस गया और सामान चोरी कर ले गया। बाद मे उसने चोरी मे उडाये गये माल को बेचने का प्रयास किया था, लेकिन वो उसे नहीं बेच पाया था। आरोपी ने यह भी बताया कि बारिष के दौरान अक्सर लोग गहरी नींद में सोते हैं, यदि थोडी बहुत आवाज भी आ जाती है, तो व्यक्ति यह सोचता है, कि पानी गिर रहा है, उसी की आवाज है, इसी बात का फायदा उठाकर वो हाथ साफ कर देता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ट्रक में कंडेक्टरी करता है, और पूर्व मे भी अयोध्या नगर, गांधीनगर थाना इलाको मे नकबजनी के मामलो बंद हो चुका है।

Leave a Reply